Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertiesment
PM Modi pariksha pe charcha
इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले जारी हैं। युद्ध से खाड़ी देशों में रह रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा पर संकट है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से बात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी, यूएई, बहरीन, कतर, ओमान, जॉर्डन, कुवैत और इजरायल के नेताओं से बात की है। उनसे भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा लिया है।
ALSO READ: Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की। उन्होंने कतर पर हुए हमलों की निंदा की और कतर में भारतीय समुदाय के लोगों की देखभाल के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया। ईरान जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की।
ALSO READ: खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग
पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान उनके देश पर हुए हमलों को लेकर चिंता जताई। टेलीफोन पर हुई बातचीत में, प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों नेताओं से वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के कल्याण और सुरक्षा पर भी चर्चा की। एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार दोपहर बाद खाड़ी क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण नेताओं से बातचीत की। उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से फोन पर बातचीत की। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इजराइल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष का गुजरात के उद्योगों पर सीधा असर