पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अजित पवार एक जनता के नेता थे। उनका जमीनी स्तर पर मजबूत कनेक्शन था। वह महाराष्ट्र की जनता के बीच सबसे कड़ी मेहनत करने वाले नेताओं में गिने जाते थे। प्रशासनिक मामलों में उनकी पकड़ शानदार थी।
उन्होंने कहा कि गरीब और समाज के निचले तबके के उत्थान के लिए उनकी प्रतिबद्धता कमाल की थी। उनकी आसमयिक और अचानक हुई मौत बहुत दुखद और अचंभित करने वाला है। उनके परिवार और उनके अनगिनत चाहने वालों को मेरी संवेदना। ओम शांति!
गौरतलब है कि बारामती में आज सुबह लैंडिंग के दौरान हुए एक विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे से राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
edited by : Nrapendra Gupta