khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी का डिजिटल धमाका: Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया में नंबर-1 नेता

फॉलोअर्स के मामले में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर

Advertiesment
Narendra Modi Instagram Followers
Narendra Modi Instagram Followers : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वे 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर वाले दुनिया के पहले नेता बन गए। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म से जुड़े थे। उनके अमेरिकी राष्‍ट्रपति से दोगुने से भी ज्यादा फालोअर्स है। ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 
इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 1.5 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर और ब्राजील के राष्‍ट्रपति लूला 1.4 करोड़ फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। तुर्की के राष्‍ट्रपति एर्दोगन 1.16 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पांचवे नंबर पर हैं।
 
भारतीय नेताओं की बात की जाए तो पीएम मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नंबर है। इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगभग 16.1 मिलियन (1.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं। उनके बाद राहुल गांधी हैं, जिनके लगभग 12.6 मिलियन (1.2 करोड़) फॉलोअर्स हैं।

पीएम मोदी को 29 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में होती है। पीएम मोदी को 11 साल में 29 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इससे पहले उन्हें रूस का ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू’, यूएई का ‘जायद मेडल’, फ्रांस का ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’, मालदीव का ‘रूल ऑफ इज्जुद्दीन’से सम्मानित किया जा चुका है। 
 
नाइजीरिया, साइप्रस, फिजी, बहरीन, भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, कुवैत, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देश भी उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज की 5 बड़ी खबरें: इजराइल में मोदी-नेतन्याहू मुलाकात, NCERT माफी, ईरान पर US एक्शन और T20 में भारत की अग्निपरीक्षा