Publish Date: Sat, 30 May 2026 (13:05 IST)
Updated Date: Sat, 30 May 2026 (13:14 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गोवा राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और सौहार्दपूर्ण एवं मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'विकसित भारत' के निर्माण में राज्य की अहम भूमिका पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि यह अवसर उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का है, जिन्होंने गोवा की प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गोवा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, गोवा राज्य के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर गोवा वासियों को शुभकामनाएं। गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। यह दिन उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने इसकी प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया।
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि आशा है कि गोवा निरंतर समृद्ध होता रहे और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे। मैं हरेक गोवावासी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें