Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ल्ड चैंपियंस से मिले PM मोदी, हरमनप्रीत ने कहा- हमारे पास ट्रॉफी, अब बार-बार मिलना चाहेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister Narendra Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 5 नवंबर 2025 (21:39 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर महिला वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और टूर्नामेंट में लगातार तीन हार के बाद टीम की शानदार वापसी की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने न केवल खेल के मैदान पर बल्कि पूरे देश के दिलों में भी जगह बनाई है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने याद किया कि उन्होंने 2017 में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन तब उनके पास ट्रॉफी नहीं थी। हरमनप्रीत ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब जब हमारे पास ट्रॉफी है, हम उनसे बार-बार मिलना चाहेंगे। इस खास मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से ‘फिट इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की, खासकर देशभर की लड़कियों के बीच। उन्होंने मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई और कहा कि फिट रहना उतना ही जरूरी है जितना सफल होना।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेमानंदजी के शिष्यों को लेकर आई खबर, अनिरुद्धाचार्य महाराज के सामने युवती ने की शिकायत