Publish Date: Wed, 27 May 2026 (17:43 IST)
Updated Date: Wed, 27 May 2026 (18:14 IST)
साल 2024 में पुणे में एक बिल्डर के बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में तेज रफ्तार पोर्श कार से दो इंजीनियर्स को कुचल दिया था। इस हादसे में दोनों इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवार के लोग अपने बच्चों की मौत से सदमें चले गए थे।
बाद में जांच में खुलासा हुआ था कि परिवार ने डॉक्टरों को रिश्वत देकर उस नाबालिग का ब्लड सैंपल बदलवा दिया था जो कार चला रहा था। इसके साथ ही उन्होंने ड्राइवर पर जुर्म अपने सिर लेने का दबाव बनाया था। बता दें कि इस कानूनी धोखाधड़ी के कारण नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को भी जेल जाना पड़ा था। अब जमानत पर रिहा हुए नाबालिग आरोपी के पिता का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल है।
सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल है और जो भी इसे देख रहा है उसका खून खोल रहा है। लोग जमानत को सेलिब्रेट करने वाले परिवार को बेशर्म और बेदर्द बता रहा है।
बॉलीवुड गाने पर डांस और बेशर्मी : फुटेज में परिवार के सदस्य नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में 1977 का बॉलीवुड गाना 'बंबई से आया मेरा दोस्त, दोस्त को सलाम करो' बज रहा है। विशाल अग्रवाल, जिन्होंने लगभग दो साल हिरासत में बिताए थे, फूलों की मालाओं के साथ-साथ नोटों की माला पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनका बेटा उन्हें ऊपर उठाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि पास में एक लाइव बैंड परफॉर्मेंस दे रहा है। अग्रवाल की पत्नी, जो खुद भी नोटों की माला से सजी हुई हैं, जश्न में शामिल होती हैं, जबकि परिवार के सदस्य एक साथ नाचते और हंसते हैं।
विशाल अग्रवाल की बेल पर पार्टी : पुणे पोर्श केस में विशाल अग्रवाल को कथित तौर पर अपने बेटे के खून के नमूनों से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने और परिवार के ड्राइवर पर जानलेवा दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने का दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विशाल अग्रवाल को जमानत मिलने के बाद जश्न मनाते हुए एक वायरल वीडियो ने ऑनलाइन लोगों में भारी गुस्सा पैदा कर दिया है। हादसे के वक्त पर नाबालिग रहे आरोपी के पिता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। विशाल अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अग्रवाल परिवार को जश्न मनाने का वीडियो सामने आया है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें