Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

Advertiesment
Premanand Maharaj
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के कारण उनकी रात्रि पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। साथ ही उनके एकांतिक दर्शन भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। आश्रम प्रशासन की ओर से यह जानकारी मिलने के बाद भक्तों में निराशा है। संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों रोज रात 3 बजे केली कुंज आश्रम से सौभरी वन तक पदयात्रा करते थे। वह करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलते थे। 
उनकी पदयात्रा और दर्शन के लिए हर रात हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में करीब 20 हजार भक्त दर्शन के लिए आते हैं, जबकि वीकेंड और विशेष पर्वों पर यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी उनके दर्शनों के लिए आश्रम जाते हैं। केली कुंज आश्रम की ओर से बताया गया कि संत प्रेमानंद महाराज पिछले 21 सालों से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। 
आश्रम के शिष्यों ने लाउडस्पीकर के जरिए भक्तों को जानकारी दी कि महाराजजी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए आज की पदयात्रा रद्द की जा रही है। भक्तों से सड़क किनारे भीड़ न लगाने की अपील भी की गई। घोषणा के बाद हजारों श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण