Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्र प्रेरणा स्थल : जब मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने की CM योगी के कार्यों की प्रशंसा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister Narendra Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लखनऊ (उप्र) , शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (00:29 IST)
- रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्र प्रेरणा स्थल स्थापित कराने के लिए सीएम योगी को दी बधाई 
- योगी सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में दूसरी बार किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण
- 25 दिसंबर 2025 को राष्ट्र प्रेरणा स्थल में पूर्व प्रधानमंत्री की 65 फिट ऊंची प्रतिमा का हुआ अनावरण 
- 25 दिसंबर 2019 को लोकभवन में पीएम मोदी ने अटल जी की प्रतिमा का किया था लोकार्पण 
Prime Minister Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में कहा कि यहां की 30 एकड़ से ज्यादा जमीन पर कई दशकों से कूड़े-कचरे का पहाड़ जमा था, जिसे पिछले तीन वर्ष में पूरी तरह समाप्त किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए योगी जी, श्रमिकों, कारीगरों, योजनाकारों को बहुत-बहुत बधाई। यही नहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी की राजधानी लखनऊ में शानदार प्रेरणा स्थल स्थापित कराने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। 
 
योगी सरकार ने फिर कराई ‘गर्व की अनुभूति’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश को दूसरी बार ‘अटल’ सम्मान मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेशवासियों को ‘विरासत पर गर्व की अनुभूति’ कराया। यह अनुभूति प्रदेशवासियों को पहली नहीं, बल्कि योगी शासन के अंदर छह वर्ष में दूसरी बार हुई, जब प्रधानमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। 
webdunia
ठीक छह साल पहले लोकभवन में हुआ था अटल जी की मूर्ति का अनावरण 
अटल जी का लखनऊ प्रेम किसी से छिपा नहीं रहा। अपने राजनीतिक जीवन काल में उन्होंने हमेशा लखनऊ को प्राथमिकता के तौर पर रखा। योगी सरकार ने अटल जी की स्मृतियों को अब भी संजोए रखा। पहली बार सीएम योगी के नेतृत्व में 25 दिसंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फिट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण हुआ था। ठीक छह वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2025 को अटल जी के जन्म शताब्दी महोत्सव पर 65 फिट ऊंची कांस्य प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित किया। 
 
मोदी-योगी व राजनाथ के उद्बोधन में राष्ट्र, राम और महापुरुषों का सम्मान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के उद्बोधन में भी राष्ट्र, राम और महापुरुषों का ही सम्मान रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत माता की जय के साथ अपने उद्बोधन की शुरूआत की तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सियावर रामचंद्र भगवान की जयकार से प्रदेशवासियों के भाव से खुद को जोड़ा।
ALSO READ: सशक्त, स्वाभिमानी व स्वावलंबी भारत बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं प्रधानमंत्री मोदी : राजनाथ सिंह
तीनों नेताओं ने पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व पर प्रकाश डाला तो वहीं महामना मदन मोहन मालवीय व महाराजा बिजली पासी की जयंती पर उन्हें याद कर वर्तमान पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया।  
 
राष्ट्र प्रेरणा स्थल (एक नजर) 
  • कमल पुष्प के आकार वाला राष्ट्र प्रेरणा स्थल
  • 230 करोड़ से निर्मित, 65 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित
  • 65-65 फिट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी) 
  • दो लाख लोगों की क्षमता
  • 6300 वर्ग मीटर में संग्रहालय 
  • 3000 लोगों की क्षमता का विशाल एंफीथिएटर
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सशक्त, स्वाभिमानी व स्वावलंबी भारत बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं प्रधानमंत्री मोदी : राजनाथ सिंह