Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत में तेल के कुएं नहीं, संयम से करें पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल, PM मोदी ने क्‍यों की यह अपील?

Advertiesment
Prime Minister Narendra Modi's statement regarding petrol, gas and diesel
Prime Minister Narendra Modi : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया में गहराते ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में भाजपा की रैली के दौरान लोगों से पेट्रोलियम उत्पादों यानी पेट्रोल, गैस और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि इससे देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी और युद्ध जैसे हालात का असर भी कम पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। इस दौरान प्रधानमंत्रीमोदी ने सौर ऊर्जा, इथेनॉल, सीएनजी और पाइप गैस को बढ़ावा देने की भी बात कही।
 

कई गुना बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम 

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया में गहराते ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में भाजपा की रैली के दौरान लोगों से पेट्रोलियम उत्पादों यानी पेट्रोल, गैस और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं।
ALSO READ: मोदी सरकार के ‘आत्मनिर्भर रक्षा मिशन’ को बड़ी ताकत, DRDO ने हाइपरसोनिक स्क्रैमजेट तकनीक में हासिल की बड़ी सफलता

फैसला करें कि हम सोने के आभूषण नहीं खरीदेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पहले जब भी कोई संकट या युद्ध होता था, तो लोग राष्ट्रहित में सोना दान करते थे। आज दान की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन राष्ट्र के हित में हमें यह फैसला करना चाहिए कि पूरे एक साल तक चाहे घर में कोई भी समारोह या कार्यक्रम क्यों न हो, हम सोने के आभूषण नहीं खरीदेंगे।

विदेशी मुद्रा की होगी बचत 

प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि इससे देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी और युद्ध जैसे हालात का असर भी कम पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। इस दौरान प्रधानमंत्रीमोदी ने सौर ऊर्जा, इथेनॉल, सीएनजी और पाइप गैस को बढ़ावा देने की भी बात कही।

संकट से निपटने के लिए लगातार काम कर रही भारत सरकार 

उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। आज हमें मीटिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में सप्लाई चेन का एक बड़ा संकट चल रहा है और यूक्रेन युद्ध ने इन वैश्विक मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है। हालांकि भारत सरकार पिछले 5-6 वर्षों से इस संकट से निपटने के लिए लगातार काम कर रही है।

9400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में 9400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे मल्टी ट्रैकिंग, ग्रीनफील्ड पेट्रोलियम टर्मिनल और पीएम मित्रा पार्क शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में देश ने वर्क फ्रॉम होम की जो व्यवस्था विकसित की।
 

इन व्यवस्थाओं को शुरू करें तो यह देशहित में होगा

आज समय की मांग है कि अगर हम इन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करें तो यह देशहित में होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया के बड़े देशों में शामिल हो चुका है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का काम तेजी से बढ़ाया गया है। सरकार पहले देश के हर घर तक एलपीजी पहुंचाने पर काम कर रही थी और अब पाइप गैस को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।

यह है भारत सरकार की बड़ी प्राथमिकता

इसके साथ ही सीएनजी आधारित व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत सरकार की बड़ी प्राथमिकता आधुनिक कनेक्टविटी भी रही है, फिर चाहे रोड्स हों, रेलवे हो, एयरपोर्ट्स हो, कनेक्टिविटी के हर मोड पर अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे में ही लगभग 1.75 लाख करोड़ निवेश किए गए हैं और बीते 11 वर्षों में तेलंगाना में नेशनल हाइवे का नेटवर्क डबल हुआ है।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्‍तान में भयावह आत्‍मघाती हमला, कार बम से उड़ाई पुलिस चौकी, 15 पुलिसकर्मियों की मौत