Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 (23:51 IST)
Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 (23:55 IST)
Prime Minister Narendra Modi's visit to Malaysia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मलेशिया यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों में एक नई ऊर्जा भर दी है। कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच हुई ऐतिहासिक वार्ता के बाद कई समझौतों पर मुहर लगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल के अनुसार, ये समझौते न केवल व्यापार और तकनीक, बल्कि आम लोगों की सहूलियत और सुरक्षा को भी ध्यान में रखकर किए गए हैं। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत को अहम व्यापारिक साझेदार बताते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों को याद किया और प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र बताया।
खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मलेशिया यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों में एक नई ऊर्जा भर दी है। कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच हुई ऐतिहासिक वार्ता के बाद कई समझौतों पर मुहर लगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल के अनुसार, ये समझौते न केवल व्यापार और तकनीक, बल्कि आम लोगों की सहूलियत और सुरक्षा को भी ध्यान में रखकर किए गए हैं।
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत को अहम व्यापारिक साझेदार बताते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों को याद किया और प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण रिश्ते को रक्षा, उर्जा, व्यापार, मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर सेमीकंडक्टर जैसे अहम सेक्टरों में मजबूती से विस्तार देने की घोषणा की है।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने कठोर शब्दों में आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों की निंदा की, जिसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-मलेशिया संबंधों को विशेष बताते हुए कहा, हम रणनीतिक विश्वास के माध्यम से आर्थिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा साझेदारी को भी आगे बढाएंगे। द्विपक्षीय व्यापार के लिए आपसी मुद्राओं रुपए-रिंगिट के उपयोग के फैसले को भी मलेशियाई प्रधानमंत्री ने उल्लेखनीय बताते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए मलेशिया के समर्थन की बात दोहराई।
इस तरह दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिन्हें द्विपक्षीय रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भारत को विकास के भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रही है। उन्होंने मलेशिया में करीब 30 लाख भारतीय मूल के लोगों की मौजूदगी को दोनों देशों के रिश्तों की बड़ी ताकत बताया और तमिल भाषा व संस्कृति की वैश्विक पहचान का जिक्र किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कारोबार को आसान बनाने के लिए भारत में हुए सुधारों और स्थिर नीति माहौल की जानकारी देते हुए मलेशियाई कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, एआई और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में मौके तलाशने का न्योता दिया।
Edited By : Chetan Gour