Publish Date: Fri, 15 May 2026 (17:01 IST)
Updated Date: Fri, 15 May 2026 (17:19 IST)
Prime Minister Modi UAE Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच गए हैं। इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के 5 देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में उतरने पर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने UAE को अपना दूसरा घर बताया और उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए UAE का धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच गए हैं। इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के 5 देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में उतरने पर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने UAE को अपना दूसरा घर बताया और उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए UAE का धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। और जैसा कि आपने कहा, मैं अपने दूसरे घर आया हूं। इस दौरान भारत और यूएई के बीच कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में भारत और यूएई ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।
इन अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
-
भारत और यूएई के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप पर समझौता हुआ। इससे रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा।
-
भारत और यूएई के बीच पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी एमओयू साइन किया गया।
-
दोनों देशों के बीच एलपीजी यानी रसोई गैस सप्लाई को लेकर भी समझौता हुआ है, जिससे भारत को ऊर्जा सुरक्षा में फायदा मिलेगा।
-
सबसे बड़ा ऐलान निवेश को लेकर हुआ। यूएई ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, आरबीएल बैंक और सम्मान कैपिटल में कुल 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है।
UAE के नेतृत्व का किया धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर संवेदना व्यक्त करने के लिए भी UAE के नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से UAE के राष्ट्रपति से मिलने के लिए उत्सुक थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा, हम UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। जिस तरह से UAE को निशाना बनाया गया है, वह किसी भी तरह से अस्वीकार्य है।
अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड का दौरा करेंगे। वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी। जॉर्ज ने बताया कि इस यात्रा के दौरान, वे नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ भी बातचीत करेंगे।
5 देशों के दौरे पर हैं प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 5 देशों के दौरे पर हैं। दौरे के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री मंगलवार को इटली जाएंगे। इटली में वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री के इन दौरों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नवाचार और हरित विकास के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना है।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें