Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

Advertiesment
Prime Minister Narendra Modi
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony : बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के 17 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। सभी की नजरें इस बात पर लगी हुईं थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं। लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है, क्‍योंकि इस शपथ ग्रहण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि शामिल होंगे।

खबरों के अनुसार, बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के 17 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। सभी की नजरें इस बात पर लगी हुईं थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं। लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है, क्‍योंकि इस शपथ ग्रहण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे।
ALSO READ: Who is Gayeshwar Chandra Roy : कौन हैं हिन्दू नेता गायेश्वर चंद्र रॉय, जिन्होंने बांग्लादेश चुनाव में मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हराया
शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 17 फरवरी, 2026 को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की नई चुनी हुई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस जरूरी कार्यक्रम में स्पीकर का शामिल होना भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और पक्की दोस्ती को दिखाता है। 13वें संसदीय चुनाव में 300 में से 299 सीटों के लिए 12 फरवरी को वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग ने 297 सीटों के लिए अनौपचारिक नतीजे घोषित किए थे, हालांकि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चटगांव-2 और चटगांव-4 के लिए गजट नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किए गए हैं।
ALSO READ: अमेरिका-बांग्लादेश नई ट्रेड डील: टैरिफ में कटौती, टेक्सटाइल और कृषि निर्यात को बड़ा बूस्ट
बांग्लादेश में 17 फरवरी को नई कैबिनेट शपथ लेगी। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में 15 राष्‍ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा गया है। इनमें भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं।

गौरतलब है कि अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के राज में भारत और बांग्लादेश के संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। तारिक रहमान के कार्यकाल में एक बार फिर दोनों देशों के संबंध सुधर सकते हैं।
ALSO READ: 'डार्क प्रिंस' से प्रधानमंत्री की कुर्सी तक, कौन हैं तारिक रहमान? बीएनपी की प्रचंड जीत और भारत पर इसके 5 असर
बीएनपी नेता रहमान ने कहा कि नए बांग्लादेश में अब धर्म के नाम पर अन्याय का दौर खत्म हो गया है। भारत से संबंधों पर रहमान ने कहा कि देश की जनता के हित सर्वोपरि है। इसे ध्यान में रखते हुए विदेश नीति तय करेंगे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी गिरावट?