Festival Posters

Priyanka Gandhi ने कहा- आजादी के 75 साल बाद वंदे मातरम पर बहस क्यों, जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 दिसंबर 2025 (16:28 IST)
लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे आज की बहस अजीब लग रही है। वंदे मातरम में पूरा इतिहास छुपा हुआ है। आजादी के 75 साल बाद बहस क्यों। बंगाल चुनाव के कारण बहस करवाई जा रही है। 150 साल से वंदे मातरम भारतीयों के दिलों में है। 
ALSO READ: World First AI Phone : लॉन्च हुआ Nubia M153, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी के साथ
उन्होंने कहा कि आज सदन में 'वंदे मातरम्' पर बहस की दो वजहें हैं।  1. बंगाल में चुनाव आने वाला है। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री महोदय अपनी भूमिका बनाना चाहते हैं 2. जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, देश के लिए कुर्बानियां दीं, ये सरकार उन पर नए आरोप लादने का मौका चाहती है। ऐसा कर मोदी सरकार देश का ध्यान जनता के जरूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण तो अच्छा देते हैं, लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं। मोदी जी जिस तरह तथ्यों को जनता के सामने रखते हैं, ये उनकी कला है। लेकिन मैं तो जनता की प्रतिनिधी हूं- कोई कलाकार नहीं हूं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'वंदे मातरम्' के स्वरूप पर सवाल उठाना, जिसे संविधान सभा ने स्वीकार किया, उन महापुरुषों का अपमान है, जिन्होंने अपने महान विवेक से यह निर्णय लिया। यह एक संविधान विरोधी मंशा को भी उजागर करता है।  क्या सत्ता पक्ष के साथी इतने अहंकारी हो गए हैं, जो खुद को- महात्मा गांधी जी, टैगोर जी, राजेंद्र प्रसाद जी, अंबेडकर जी, मौलाना आजाद जी, सरदार पटेल जी, सुभाषचंद्र बोस जी से बड़ा समझने लग गए हैं। 
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यह कहना कि राष्ट्रीय गीत को एक विभाजनकारी सोच द्वारा काटा गया, उन सभी महापुरुषों का अपमान है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी की लड़ाई में झोंक दिया। 'वंदे मातरम्' को विभाजित करने का आरोप लगाकर BJP पूरी संविधान सभा पर आरोप लगा रही है, उसके हर एक नेता को दोषी ठहरा रही है। ये हमारी संविधान सभा और हमारे संविधान पर खुला वार है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: वंदे मातरम् से डरती थी ब्रिटिश सरकार, लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह

stock market : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का, निफ्टी 26000 के नीचे आया, क्यों आ रही है बाजार में गिरावट

हमें 'सैंडविच' नहीं, सम्मान चाहिए, क्यों भारतीय विमान यात्री यूरोप की तरह मुआवजे के हकदार नहीं?

Priyanka Gandhi ने कहा- आजादी के 75 साल बाद वंदे मातरम पर बहस क्यों, जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है सरकार

World First AI Phone : लॉन्च हुआ Nubia M153, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी के साथ

अगला लेख