Publish Date: Wed, 06 May 2026 (15:21 IST)
Updated Date: Wed, 06 May 2026 (16:01 IST)
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने पहले ही कह दिया है कि अब पंजाब की बारी है और जो ब्लास्ट हुए हैं, वे भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा हैं। भाजपा इसी तरह हिंसा फैलाती है। मेरी भाजपा को चेतावनी है कि वह ऐसी हरकतों से बाज आए।
भाजपा का भगवंत मान पर पलटवार
इस पर भाजपा की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है, उन्हें इसकी जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब और विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन जिस तरह वे बयान दे रहे हैं और बीजेपी पर ही धमाकों का आरोप लगा रहे हैं, वह गंभीर है। आप पंजाब के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री भी हैं, तो सच्चाई जनता के सामने क्यों नहीं लाते?'
राघव चड्ढा का भगवंत मान से सवाल
बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि बीते कुछ घंटों में पंजाब दो बम ब्लास्ट हुए हैं एक जालंधर और दूसरा अमृतसर। हम इसकी निंदा करते हैं। स्थिति चिंताजनक है ये बम ब्लास्ट पंजाब की अमन और अशांति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है पंजाब के DGP साहब ने मौके पर जाकर और शुरूआती जांच में ये पाया कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ है। दूसरी पंजाब के सीएम बयान दे रहे हैं कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ नहीं है बल्कि भाजपा का हाथ है। तो मैं सीधे तौर पर पूछना चाहता हूं कि पंजाब के सीएम पाकिस्तान के ISI को क्यों क्लीन चिट देना चाहते हैं और क्या भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी हो गई है कि उन्हें पाकिस्तान के ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा है। उनका बयान बहुत चिंताजनक है इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें ऐसे बयान देने पड़ रहे हैं।
कांग्रेस के निशाने पर भगवंत मान और अमित शाह
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी कहा कि उन्हें लगता है कि ये धमाके जानबूझकर कराए जा रहे हैं ताकि राज्य में ध्रुवीकरण हो और राजनीतिक फायदा उठाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दोनों को ही इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया।
क्या बोले डीजीपी गौरव यादव
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर में दो लो-इंटेंसिटी ब्लास्ट हुए हैं और पूरे इलाके को सैनिटाइज कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। अभी तक किसी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि एक अन्य घटना को खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा ओन किए जाने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें