Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजित पवार की मौत पर फिर उठे सवाल, अब ऐसे गहराया सस्पेंस

Advertiesment
Ajit Pawar died in a plane crash
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत का सस्पेंस थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक नए बयान से फिर से इस हादसे पर सवाल उठ रहे हैं। 28 जनवरी को अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस बीच एनसीपी नेता प्रमोद हिंदूराव ने अजित पवार की मौत पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अजित दादा सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले थे, लेकिन मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण फाइल पर साइन के इंतजार में उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था।

उन्होंने बताया कि फाइल में देरी के कारण ही अजित पवार ने निजी विमान बुक किया था। इसके बाद ही वे दुखद हादसे का शिकार हो गए। इस खुलासे ने अजित पवार की मौत को लेकर राजनीतिक गलियारों में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अजित दादा के निधन पर उनके करीबी रहे एनसीपी नेता प्रमोद हिंदूराव ने बयान दिया है कि अजित पवार उस शाम सड़क मार्ग के जरिये पहले पुणे और फिर पुणे से बारामती जाने वाले थे। उन्होंने अपनी गाड़ी में बैग भी डलवा लिया था। कोनवाय भी तैयार हो चुका था। लेकिन, प्रफुल पटेल का उन्हें कॉल आया कि मंत्रालय में एक फ़ाइल है जिस पर साइन चाहिए हैं। इसके बाद ही अजित दादा अपने मुम्बई के बंगले पर ही रुक गए. फ़ाइल का इन्तेजार करते और बाद में रोड से जाने का प्लान भी रद्द कर दिया और निजी विमान बुक करवाया।

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अपघाती निधन के बाद उनके मौत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच कल्याण में आयोजित शोकसभा में राष्ट्रवादी के नेता प्रमोद हिंदूराव द्वारा दिए गए एक बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। हिंदूराव ने दावा किया कि अजित दादा मूल रूप से बाय रोड यात्रा करने वाले थे, लेकिन मंत्रालय में लंबित एक फाइल पर हस्ताक्षर करने के कारण उनकी यात्रा योजना बदल गई और वे अगले दिन विमान से रवाना हुए। इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले अजित पवार गुट के विधायक अमोल मिटकरी और रोहित पवार भी इस मामले में सवाल उठा चुके हैं। हिंदूराव का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इससे पहले भी रोहित पवार ने भी अजित पवार की मौत को लेकर सवाल उठाए थे।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 करोड़ लोगों को ऐसे दिया झांसा, शायरी सुनाने वाली खूबसूरत ‘लड़की’ निकली AI मॉडल