Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‘खामोश करवाया गया हूं’: राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP के फैसले पर उठाए सवाल

Advertiesment
raghav chadha
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी राघव चड्ढा की जगह अशोक कुमार मित्तल को दे दी है। राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर इस फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। ALSO READ: AAP का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक मित्तल को मिली जिम्मेदारी
 
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि मुझे जब-जब संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद ऐसे मुद्दे उठाता हूं जिसे आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता के मुद्दे उठाना, जनता की समस्याओं पर बात करना कोई अपराध है?
 
आप सांसद ने कहा कि मैंने जो मुद्दे उठाए, उससे आम आदमी का तो फायदा हुआ। लेकिन आम आदमी पार्टी का क्या नुकसान हुआ। भला कोई मुझे बोलने से कोई क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज़ को क्यों बंद करना चाहेगा?
 
चड्‍ढा का कहना है कि आम आदमी पार्टी की ओर से इस बदलाव पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझिए। मैं वह नदी हूं, जो समय आने पर बाढ़ बन जाती है।
 
राघव चड्ढा राज्यसभा में इस सत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर काफी मुखर नजर आ रहे थे। मिडिल क्लास पर टैक्स बोझ, खाद्य पदार्थों में मिलावट, एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय से लेकर डिलीवरी बॉयज तक उनके द्वारा उठाए गए कई मुद्दों ने सदन में सभी का ध्यान खींचा।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युद्ध की वजह से शेयर बाजार बेहाल: सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव