Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

Advertiesment
Rahul Gandhi on Rupee Fall
Rahul Gandhi on Rupee Fall: उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए की लगातार बिगड़ती स्थिति पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।

राहुल ने कहा- बढ़ेगी महंगाई 

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत यह है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम बढ़ेंगे, FII का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाज़ार पर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका हर परिवार की जेब पर सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। और यह सिर्फ वक्त की बात है - चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल, LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति - सिर्फ बयानबाजी है। सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है, सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है?

क्या है रुपए का हाल?

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 60 पैसे गिरकर 93.49 के नए एक दिन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक भावनाओं के बावजूद भी गिरावट को रोका नहीं जा सका। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 92.92 पर खुला, लेकिन जल्द ही पहली बार 93 के स्तर को पार कर गया। स्थानीय मुद्रा में लगातार गिरावट जारी रही और यह अपने पिछले बंद भाव से 60 पैसे गिरकर 93.49 पर कारोबार कर रही थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत