Publish Date: Wed, 27 May 2026 (14:11 IST)
Updated Date: Wed, 27 May 2026 (14:25 IST)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सीबीएसई परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यह गलती नहीं - यह सोचा-समझा षड़यंत्र है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?
ALSO READ: CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि CBSE परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हो गई जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं। और मोदी जी? हमेशा की तरह - न जवाब, न जिम्मेदारी, न शर्म। जिस कंपनी COEMPT को यह जिम्मेदारी मिली, वह पहले Globarena के नाम से तेलंगाना में 2019 में यही कारनामे कर चुकी है।
राहुल ने पूछे 4 सवाल
राहुल ने इस मामले में सीबीएसई से 4 सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा कि COEMPT को CBSE का ठेका क्यों और किसके कहने पर दिया गया? कौन-कौन से नियम और प्रक्रिया दरकिनार करके इस कंपनी को ये ठेका दिया गया? COEMPT पहले Globarena के नाम से विवादों में घिर चुकी है, ये CBSE को क्यों नहीं पता चला? Background checks क्यों नहीं किए गए? COEMPT प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच आखिर क्या संबंध हैं?
भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
कांग्रेस नेता ने इस पूरे घोटाले के असली दोषियों को सामने लाने के लिए स्वतंत्र न्यायिक जांच और SIT का गठन तत्काल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि CBSE के Gen Z साथियों - आपकी मेहनत, आपका भविष्य, कोई चुरा नहीं पाएगा। हम इस साजिश की तह तक जाएंगे, और इस भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें