Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

Advertiesment
Rahul Gandhi Mehngai Man Modi
Rahul Gandhi Mehngai Man Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा तंज किया है। उन्होंने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी का फिर हमला। पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।

मैंने कही थी आर्थिक तूफान की बात

राहुल गांधी ने कहा कि मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल 8 रुपए महंगा कर दिया। और, ये बढ़त होती ही जाएगी। राहुल ने कहा कि महंगाई मैन मोदी का एक ही काम है - चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार।
उल्लेखनीय है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव परिणाम आने के बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ जाएंगे। लेकिन, तब भाजपा की ओर से उनकी बात का खंडन किया गया था।

नीट पेपर लीक पर भी साधा निशाना 

एक अन्य ट्वीट में राहुल नीट पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हो - तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए foolproof सिस्टम नहीं बनता - हम रुकेंगे नहीं।

कांग्रेस कहा कांग्रेस ने?

दूसरी ओर, कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि 'महंगाई मैन' मोदी ने पेट्रोल-डीजल 11 दिन में 8 रुपए महंगा कर दिया। आज (सोमवार को) फिर पेट्रोल पर 2.87 रुपए और डीजल पर 2.80 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। 15 मई को पेट्रोल 3.29 रुपए, डीजल 3.11 रुपए। 19 मई को पेट्रोल 96 पैसे, डीजल 94 पैसे। 23 मई को पेट्रोल 94 पैसे, डीजल 95 पैसे और 25 मई को पेट्रोल 2.87 रुपए, डीजल 2.80 रुपए महंगा हुआ। कुल मिलार पेट्रोल 8.06 रुपए, डीजल 7.80 रुपए महंगा हो गया। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान के जैसलमेर में शर्मनाक लापरवाही, खुले में मिले 500 से ज्यादा गायों के कंकाल, सवालों के घेरे में प्रशासन