Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, जानिए क्या है वजह?

Advertiesment
हमें फॉलो करें shashi tharoor

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (12:31 IST)
Shashi Tharoor news in hindi : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुक्रवार को संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले बुलाई गई बैठक में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर नहीं पहुंचे। 
 
बताया जा रहा है कि केरल में होने की वजह से शशि थरूर आज राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने इस बारे पार्टी को सूचना दे दी थी।
 
यह पहला मौका नहीं है जब शशि थरूर कांग्रेस की बैठक में नहीं आए हो। वे पिछले तीन हफ्तों में कांग्रेस की 3 अहम बैठकों से गैरहाजिर रहे हैं। हालांकि तीनों ही बार उन्होंने पार्टी को पूर्व सूचना दे दी थी। हालांकि वे पिछली बार 28 अक्टूबर को इंदिरा भवन में केरल कांग्रेस की बैठक में नजर आए थे।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस और शशि थरूर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनकी मोदी सरकार से नजदिकी के चलते कई कांग्रेस नेता उनसे खासे नाराज हैं। हालांकि थरूर भी इस नाराजगी की परवाह किए बिना मोदी सरकार की कई नीतियों का खुला समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
 
6 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित डीनर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को इस रात्रिभोज का न्योता नहीं दिया गया था। इस भोज में थरूर विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष के तौर पर शामिल हुए थे।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूकंप के तगड़े झटकों से कांपा जापान, 6.7 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी