Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Advertiesment
Rahul Gandhi calls Mamata Banerjee regarding attacks
Abhishek Banerjee and Kalyan Banerjee Attack Case : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। लगातार दूसरे दिन टीएमसी नेताओं के साथ हुई इन घटनाओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गरमा दिया है। मामले को लेकर टीएमसी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव
लगातार दूसरे दिन टीएमसी नेताओं के साथ हुई इन घटनाओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गरमा दिया है। मामले को लेकर टीएमसी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। हमलों को लेकर पश्चिम बंगाल में बवाल मचा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे एक साजिश के तहत किया गया हमला बता रहे हैं।

अपने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर हमलों को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कड़ी निंदा की है। ममता बनर्जी ने इन हमलों के लिए भारतीय जनता पार्टी पर इल्जाम लगाया है और कहा कि शासक (भाजपा) हत्यारी हो गई है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले में रविवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।
ALSO READ: 5 रुपए मछली और भात, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹3000, पश्चिम बंगाल में नई योजनाओं की बारिश, शराब दुकानों पर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमले को लेकर पार्टी के नेता मदन मित्रा ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रायोजित किया गया था, क्योंकि भाजपा अपने खिलाफ किसी को भी विपक्ष में देखना नहीं चाहती है। राहुल गांधी के समर्थन पर अभिषेक बनर्जी ने आभार जताया है।

कांग्रेस से समर्थन मिलने पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, इंडी गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। अभिषेक बनर्जी ने खुद को राज्य प्रायोजित आतंक का शिकार बताया और भाजपा पर राजनीतिक हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की थी।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच
उन्होंने इसे भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना उदाहरण बताया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन ने पार्टी नेता और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी पर हुए ‘हमले’ के बाद पश्चिम बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल और असम के बाद अब पंजाब पर भाजपा की नजर, क्या 2027 में ‘Domino Effect’ से बदलेगा राज्य का राजनीतिक समीकरण?
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने टीएमसी के आरोपों को खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि राज्यभर में स्थानीय लोग टीएमसी नेताओं के खिलाफ अपना आक्रोश जता रहे हैं और विरोध प्रदर्शन उसी का हिस्सा है।
Edited By : Chetan Gour  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेमिका से मिलने के लिए LOC की पार, POK का युवक कश्मीर में गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क