Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेलोडी टॉफी गिफ्ट पर भड़के राहुल गांधी: आर्थिक तूफान सिर पर है और पीएम इटली में टॉफी बांट रहे हैं

Advertiesment
rahul gandhi attacks PM Modi on Melody
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉजियां मेलोनी की गिफ्ट में मेलोडी टॉफी दिए जाने से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेहद नाराज हैं। उन्होंने पीएम मोदी को घेरते हुए आर्थिक मुद्दों और जनता की परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। ALSO READ: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को कहा गद्दार, भाजपा ने किया पलटवार
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने पिछले तीन महीनों में देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाने चाहिए थे, वो नहीं उठाए। इसके उलट, वे मेलोनी जी के साथ टॉफी खा रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं, जैसे सब मजाक चल रहा हो। ALSO READ: Melodi Moment: जब पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी', खिलखिला उठीं इटली की पीएम, वीडियो वायरल
 
उन्होंने कहा कि अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने संविधान खत्म किया है। ALSO READ: मेलोनी संग डिनर के बाद दुनिया के अजूबे 'कोलोसियम' पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
 
मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और मेलोडी के साथ एक वीडियो पोस्ट कर इसके लिए भारतीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इसके बाद ‘मेलोडी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM विजय थलपति से ही सीख लें दूसरे राज्यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री, नहीं होगा ट्रैफिक जाम