Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी और शाह से क्‍यों मिले राहुल गांधी, बंद कमरे में 2 घंटे क्‍या बात हुई, आखिर क्‍या है माजरा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें modi rahul shah

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (16:55 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बंद कमरे में बैठक की है। यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। एक दूसरे पर बयानबाजी करने वाले पीएम, गृहमंत्री और विपक्ष के नेता ने मुलाकात क्‍यों की।

दरअसल, पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अगले मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए एक बंद कमरे में यह बैठक की है।

बता दें कि केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में रिक्त आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का निर्णय भी इसी समिति द्वारा किया जाएगा। सरकार ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा आज शीर्ष पदों के लिए अधिकारियों का चयन किया जाएगा।

दो घंटे बंद कमरे में हुई बैठक : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन (CIC) में अहम नियुक्ति को फाइनल करने के लिए करीब दो घंटे तक बंद कमरे में मीटिंग की। इस चर्चा में चीफ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर, आठ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर और सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) में विजिलेंस कमिश्नर के चुनाव पर भी बात हुई। जानकारी आ रही है कि चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने अधिकारियों के चुनाव पर असहमति जताई है।

सीआईसी में आठ पद खाली : बता दें कि सीआईसी की वेबसाइट के मुताबिक उसके पास 30,838 मामले लंबित हैं। उसके पास केवल दो सूचना आयुक्त आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी बचे हैं और आठ पद खाली हैं। हीरालाल समरिया अंतिम मुख्य सूचना आयुक्त थे, जिन्होंने 65 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 13 सितंबर को अपना पद छोड़ दिया था। उन्हें 6 नवंबर 2023 को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था।

राष्ट्रविरोधी कृत्यों को बढ़ावा: बता दें कि लोकसभा में बुधवार को चुनावी सुधारों पर बहस जारी है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “चुनाव आयोग ‘वोट चोरी’ जैसे राष्ट्रविरोधी कृत्यों को रोकने के बजाय उन्हें बढ़ावा दे रहा है।” कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सोचती है कि वह ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करके देश पर शासन कर सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय इस देश की जनता ही लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज बीजेपी देशभक्ति की बातें करती है। हालांकि, उनके पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ कभी लड़ाई नहीं लड़ी।

राहुल गांधी ने लगाया था ईसी पर आरोप : राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनावी सुधारों पर बहस के दौरान लोकसभा में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों की वोटर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां लाखों-लाखों फर्जी वोटर हैं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी एक राष्ट्रविरोधी कृत्य है।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन युद्ध : बढ़ती मृतक संख्या से उपजी चिंताओं पर सुरक्षा परिषद की बैठक