rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संसद में राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच तकरार, ‘गद्दार’ टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक विवाद

Advertiesment
हमें फॉलो करें rahul gandhi ravneet bittu parliament clash traitor remark

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (12:09 IST)
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बुधवार को संसद परिसर में विवाद हो गया। राहुल ने रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा, जिसका केंद्रीय मंत्री ने भी वही जवाब दिया। इसी दौरान राहुल ने हाथ मिलाने के लिए बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया।
 
जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजरे तो राहुल गांधी ने कहा, 'देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो...'।
 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, 'नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे।' केंद्रीय मंत्री बिट्‍टू भी यह सुनकर भड़क गए। उन्होंने तुरंत कहा कि उनका 'देश के दुश्मनों' से कोई लेना-देना नहीं है।
गौरतलब है कि बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर घमासान हो रहा है। राहुल के चीन संबंधी बयान, ट्रेड डील और 8 विपक्षी सांसदों के बीच निलंबन से मामला और बिगड़ता नजर आ रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब नई प्राधिकरण तय करेगी अल्पसंख्यक शिक्षा का सिलेबस