राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 जुलाई 2025 (23:24 IST)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘‘उनकी मानसिकता एक देशद्रोही की है’’। राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नवीनतम टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्पष्टीकरण मांगा था। मालवीय की यह टिप्पणी उसके बाद आई।
 
ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के लिए शुक्रवार को आयोजित रात्रिभोज के दौरान कहा कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान “पांच विमान मार गिराए गए।”
ALSO READ: मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है
ट्रंप ने साथ ही एक बार फिर दावा किया कि दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव उनके हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी जी, 5 जहाज़ों का सच क्या है? देश को जानने का हक है।’’
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए मालवीय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी की मानसिकता एक देशद्रोही की है। ट्रंप ने अपने बयान में न तो भारत का नाम लिया, न ही यह कहा कि वे पांच जहाज भारत के थे।
<

राहुल गांधी की मानसिकता एक देशद्रोही की है।

ट्रंप ने अपने बयान में न तो भारत का नाम लिया, न ही यह कहा कि वे पाँच जहाज़ भारत के थे।

फिर कांग्रेस के युवराज ने उन्हें भारत के ही क्यों मान लिया? पाकिस्तान के क्यों नहीं माने?
क्या उन्हें अपने देश से ज़्यादा हमदर्दी पाकिस्तान से है?… https://t.co/73zeu06RGM

— Amit Malviya (@amitmalviya) July 19, 2025 >
फिर कांग्रेस के युवराज ने उन्हें भारत के ही क्यों मान लिया? पाकिस्तान के क्यों नहीं माने? क्या उन्हें अपने देश से ज़्यादा हमदर्दी पाकिस्तान से है? सच्चाई यह है कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान अब तक उबरा नहीं है… लेकिन दर्द राहुल गांधी को हो रहा है।’’
 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जब भी देश की सेना दुश्मन को सबक सिखाती है, तब कांग्रेस को मिर्ची लगती है। भारत विरोध अब कांग्रेस की आदत नहीं, पहचान बन चुका है। राहुल गांधी बताएं - क्या वे भारतीय हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता?’’ भाषा  Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

अगला लेख