Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी ने संसद की सीढ़ियों पर चाय-बिस्किट पार्टी की! LPG सिलेंडर कमी के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल

Advertiesment
Rahul Gandhi tea and biscuit party
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय और बिस्किट का मजा लिया। यह सब LPG सिलेंडर की भारी कमी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुआ। एक वायरल वीडियो में राहुल गांधी को बेहद रिलैक्स मुद्रा में सीढ़ियों पर बैठे दिखाया गया है, हाथ में चाय का कप और बिस्किट लिए हुए। उनका बॉडी लैंग्वेज देखकर समर्थक उन्हें ‘विजेता’ बता रहे हैं, जबकि विपक्षी उन्हें ‘बर्नोल मोमेंट’ दे रहे हैं।
 
कांग्रेस के अनुसार, देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर की भारी किल्लत है। होटल, रेस्तरां और छोटे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने संसद परिसर में अन्य विपक्षी सांसदों के साथ इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया। वीडियो में राहुल जी को कहते हुए सुना जा सकता है कि वे शांतिपूर्वक सरकार का विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी सहज मुद्रा सोशल मीडिया पर छा गई है।
पार्टी समर्थक ट्वीट कर रहे हैं- “राहुल का कॉन्फिडेंस देखिए, मोदी से तुलना करो तो रा.गा. पहले ही जीत गए!” वहीं बीजेपी आईटी सेल और समर्थक मजाक उड़ा रहे हैं- “LPG की कमी का रोना और उसी LPG पर चाय बनाकर पीना? क्लासिक!”वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर #RahulChaiBiscuit और #LPGShortage ट्रेंड कर रहे हैं। कई न्यूज़ पोर्टल्स ने इसे “राहुल गांधी ने संसद की सीढ़ियों पर ली चाय की चुस्की” शीर्षक से कवर किया है।संसद सत्र चल रहा है और विपक्ष इस मुद्दे को लगातार उठा रहा है। क्या सरकार जल्द कोई ठोस कदम उठाएगी? फिलहाल राहुल गांधी का यह ‘चाय-बिस्किट प्रोटेस्ट’ सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित टॉपिक बन गया है।

लोकसभा में कहा- यह तो बस शुरुआत

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ गई है। यूनाइटेड स्टेट्स, इज़राइल और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है। इस जंग के बहुत बड़े नतीजे होंगे। दुनिया का 20% तेल जिस सेंट्रल रास्ते से आता है, यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, उसे बंद कर दिया गया है। इसका बहुत बुरा असर होगा, खासकर हम पर क्योंकि हमारे तेल और नैचुरल गैस का एक बहुत बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ही आता है। तकलीफ तो अभी शुरू हुई है। रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। LPG को लेकर बहुत ज़्यादा पैनिक है। यह तो बस शुरुआत है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खाड़ी में कोहराम, ईरान के ड्रोन हमलों से कुवैत एयरपोर्ट दहला