shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी ने बताया, क्या है BJP की डबल इंजन सरकार का नया स्मार्ट सिटी मॉडल?

Advertiesment
हमें फॉलो करें rahul gandhi in indore

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इंदौर , शनिवार, 17 जनवरी 2026 (16:11 IST)
Rahul Gandhi in Indore : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के पीड़ितों से मिलने के बाद भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि BJP की डबल इंजन सरकार का नया स्मार्ट सिटी मॉडल क्या है? भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 24 लोगों की मौत हो गई थी। ALSO READ: “स्मार्ट सिटी या बदइंतजामी?” भागीरथपुरा के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, पानी संकट पर उठाए सवाल
 
राहुल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, BJP की डबल इंजन सरकार का नया स्मार्ट सिटी मॉडल पानी में जहर, हवा में जहर, दवा में जहर, जमीन में जहर, और, जवाब मांगो तो चलेगा बुलडोजर! कुछ इस तरह इस मॉडल में गरीबों की मौतों के लिए कोई भी ज़िम्मेदार नहीं होता।
 
उन्होंने कहा कि सरकार अभी उनकी लापरवाही से हुई इंदौर की त्रासदी की जवाबदेही ले - दोषियों को सजा और पीड़ितों को अच्छा इलाज और मुआवजा जल्द से जल्द दिलाए।
इससे पहले भागीरथपुरा और बॉम्बे अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि साफ पानी जनता का अधिकार है, लेकिन अफसोस है कि भाजपा सरकार लोगों को साफ पानी भी मुहैया नहीं करवा पा रही। जहां एक तरफ लोग तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहे हैं, परिवार बिखर रहे हैं, वहीं भाजपा के नेताओं का पूरा ध्यान सिर्फ जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाने पर है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार का ये रवैया बेहद असंवेदनशील है- जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम भागीरथपुरा के लोगों के साथ खड़े हैं- दोषियों को सजा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे।
 
राहुल गांधी ने साफ कहा कि वो राजनीति करने नहीं, बल्कि अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने आए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी को ये राजनीति लगे तो लगे, लेकिन लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए। राहुल गांधी के इन सवालों ने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सीधा हमला किया है
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल गैस त्रासदी के आरोपी एंडरसन को भगाकर कांग्रेस ने लोगों को मरने के लिए छोड़ा: CM डॉ. मोहन यादव