Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी की बड़ी चेतावनी: 'देश में आने वाला है भयंकर आर्थिक तूफान, मार झेलेंगे किसान-मजदूर

Advertiesment
rahul gandhi in raibareli
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश में एक बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसकी मार अंबानी-अडानी पर नहीं बल्कि देश के गरीब, किसान और युवाओं पर पड़ेगी। ALSO READ: 4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

उन्होंने कहा कि महंगाई बढे़गी और आसमान की ओर जाएगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहता हूं कि आपने पिछले 12 सालों में जो किया है उसका दर्द अदाणी और अंबानी को नहीं होगा बल्कि हमारे किसानों और मजदूरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आज प्रधानमंत्री मोदी को एक्शन लेना शुरू कर देना चाहिए।
 
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की इकॉनमी का ढांचा बदला है, वह आने वाले आर्थिक तूफान में टिक नहीं पाएगा। दुख की बात यह है कि इस आर्थिक तूफान का खामियाज़ा देश के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा। इसका असर अडानी-अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे अपने महलों में बैठे रहेंगे। यह झटका बहुत बुरा होगा, आने वाला समय बहुत कठिन होगा। ALSO READ: PM मोदी को घेरने की कोशिश पड़ी भारी! नॉर्वे के मंच पर भारत के इस कड़क जवाब ने विदेशी मीडिया को किया खामोश
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह समझना चाहिए कि असली समस्या बेरोज़गारी और महंगाई है। आने वाले समय में खाद की समस्या होने वाली है। लेकिन पता नहीं नरेंद्र मोदी किस दुनिया में जी रहे हैं, मजाक बना रखा है। देश के मजदूरों, किसानों, युवाओं, गरीबों और छोटे कारोबारियों की रक्षा करने की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी की है। हम लगातार नरेंद्र मोदी से कह रहे हैं कि तूफान आने वाला है। आप ठोस कदम उठाइए और देश को सुरक्षित करिए, लेकिन वो कुछ और ही कर रहे हैं।
 
रायबरेली से सांसद राहुल ने कहा कि कोई ठोस कदम उठाने के बजाय नरेंद्र मोदी देश के लोगों से कह रहे हैं कि कोई भी विदेश यात्रा न करे, जबकि वे खुद दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि देश के सारे नेता- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी अंबानी के यहां शादी में गए थे। लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं गया। क्योंकि मैं आपके यहां शादी में आना चाहता हूं, आपके घरों में आना चाहता हूं, मुझे वहां नहीं जाना। 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

GSRTC का बड़ा फैसला, अब एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगी प्रीमियम बसें, सफर होगा तेज और सस्ता