rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rajasthan : वे खौफनाक वारदातें, जिनसे दहल गया था राजस्थान, इनके उम्रकैदी बने लव बर्ड, शादी के लिए पैरोल, क्यों शुरू हुआ विरोध

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajasthan Open Jail Marriage

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जयपुर/अलवर , शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (19:20 IST)
राजस्थान की जेल से एक बेहद हैरान करने वाला और दुर्लभ मामला सामने आया है। दो अलग-अलग हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे अपराधी प्रिया सेठ (34) और हनुमान प्रसाद (29) शुक्रवार को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों के बीच यह रिश्ता जयपुर की सांगानेर ओपन जेल में सजा काटने के दौरान परवान चढ़ा। 
इन दोनों की शादी का रास्ता तब साफ हुआ जब राजस्थान हाईकोर्ट ने 7 जनवरी को पैरोल समिति को उनकी अर्जी पर 7 दिनों के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया। मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों को 15 दिन की पैरोल दे दी है। दोनों बुधवार को जेल से बाहर आए और शुक्रवार को अलवर जिले के बड़ौदामेव (हनुमान प्रसाद का पैतृक गांव) में इनकी शादी संपन्न होगी।

किन मामलों में बने थे आरोपी 

मई 2018 में जयपुर के झोटवाड़ा निवासी दुष्यंत शर्मा की हत्या कर उसकी लाश सूटकेस में भरकर फेंक दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला था कि प्रिया सेठ ने उसे डेटिंग ऐप से फंसाया, फिर बजाज नगर के एक फ्लैट में बंधक बनाकर फिरौती मांगी और हत्या कर दी।
 

अलवर सामूहिक हत्याकांड 

हनुमान प्रसाद पर साल 2017 में एक महिला संतोष शर्मा के साथ मिलकर उसके पति और 4 बच्चों की निर्मम हत्या का आरोप था। हत्या से पहले परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया गया था।

कब हुआ था प्यार

मीडिया खबरों के मुताबिक सांगानेर स्थित ओपन जेल (Open Air Camp) में रहने के दौरान पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। 'राजस्थान बंदी खुला शिविर नियम, 1972' के तहत, अच्छे आचरण वाले कैदियों को ओपन जेल में भेजा जाता है, जहां वे दिनभर बाहर काम कर सकते हैं और शाम को वापस कैंप लौट आते हैं। इसी स्वतंत्रता के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

पैरोल का विरोध, हाईकोर्ट में चुनौती 

इस पैरोल का कड़ा विरोध भी शुरू हो गया है। प्रिया सेठ केस में पीड़ित परिवार के वकील ने मीडिया से कहा कि हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे और पैरोल को चुनौती देंगे। हमें पैरोल दिए जाने की जानकारी समिति ने नहीं दी। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आवासीय सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योगी सरकार की नई पहल, औरैया बना मॉडल जिला