Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरलम होगा केरल का नाम, राजीव चंद्रशेखर ने लिखी पीएम मोदी को चिट्टी

Advertiesment
हमें फॉलो करें rajeev chandrashekhar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (14:57 IST)
Kerala News in hindi : केरल का नाम बदलकर केरलम करने के एलडीएफ सरकार के प्रस्ताव को केरल भाजपा ने भी समर्थन दिया है। राज्य की भाजपा इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखकर अपना समर्थन दिया है। केरल की एलडीएफ सरकार ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव दिया है। विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार के पाले में है।
 
पत्र में चंद्रशेखर ने लिखा कि नाम बदलने से राज्य में कट्टरपंथी ताकतों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी, जो धर्म के आधार पर राज्य में अलग-अलग जिले बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा इस प्रस्ताव को पारित कर चुकी है। भाजपा की विचारधारा भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाने में आधारित है। पार्टी केरल को हमेशा केरलम के रूप में ही देखती है क्योंकि इस राज्य का हजारों वर्षों का इतिहास और संस्कृति है।
 
गौरतलब है कि केरल विधानसभा ने अगस्त 2024 को एकमत होकर एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें केरल का नाम बदलकर केरलम करने की मांग की गई थी। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई थी कि राज्य का नाम बदलकर केरलम कर दिया जाए और संविधान की आठवीं अनुसूची में भी नाम बदला जाए।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौत की डोर चाइनीज मांझे पर लगाम में गुजरात पुलिस की वाहवाही, उज्‍जैन में भी अनोखा उपाय, इंदौर प्रशासन यहां भी फिसड्डी