Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए, कांग्रेस के राजीव शुक्ला के करारे बोल

Advertiesment
Rajiv Shukla Rajya Sabha Speech
Rajiv Shukla Rajya Sabha Speech: संसद में कांग्रेस सांसद और पूर्व क्रिकेटर राजीव शुक्ला ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला है। राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान राजीव शुक्ला ने प्रधानमंत्री के उस बयान पर करारा प्रहार किया, जिसमें उन्होंने इज़राइल को 'फादरलैंड' (पितृभूमि) बताया था। शुक्ला ने व्यंग्यात्मक अंदाज में पूछा, "यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए?"
 
राजीव शुक्ला ने कहा कि भारत की असली पहचान 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की रही है, जहां पूरा विश्व एक परिवार है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हमारे पूर्वज राम, कृष्ण, ऋषि-मुनि, संत-महात्मा थे। भारती ऋषि, भारती संत, महात्मा—ये सब हमारे पूर्वज थे। यहूदी हमारे कब से पूर्वज और बाप हो गए? भाजपा ने यहूदियों को कब से अपना पूर्वज मानना शुरू कर दिया?"

इज़राइल हमारा 'फादरलैंड' कैसे बन गया?

यह बयान हाल ही में संसद सत्र के दौरान आया, जब विपक्षी दल भारत की इज़राइल के प्रति निकटता और ईरान सहित अन्य मुद्दों पर सरकार की नीति की आलोचना कर रहे थे। शुक्ला ने आगे कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि इज़राइल हमारा 'फादरलैंड' कैसे बन गया? उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि आखिर कब से भारत ने किसी एक देश को अपना 'पितृभूमि' मान लिया, जबकि भारत की परंपरा सभी देशों के साथ समान संबंध रखने की रही है।

स्वतंत्र विदेश नीति से समझौता

कांग्रेस नेता का यह व्यंग्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इसे 'करारा जवाब' दिया है, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया। विपक्ष का कहना है कि मोदी सरकार की इज़राइल-केंद्रित नीति भारत की स्वतंत्र विदेश नीति से समझौता कर रही है।

राजीव शुक्ला का यह हमला हाल के महीनों में कांग्रेस की ओर से इज़राइल-फिलिस्तीन मुद्दे और भारत-इज़राइल संबंधों पर उठाए जा रहे सवालों की कड़ी है। संसद में यह भाषण अब चर्चा का विषय बना हुआ है, और विपक्ष इसे सरकार की 'एकतरफा नीति' के खिलाफ बड़ा हथियार बनाने की कोशिश में जुटा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल और प्रियंका ने की नितिन गडकरी से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात, राजस्‍थान से क्‍या है कनेक्‍शन?