Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Renuka Chowdhary arrives at Parliament premises with a dog

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (14:17 IST)
Congress MP Renuka Chowdhary News: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन 1 दिसंबर को कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते को गाड़ी में लेकर संसद भवन परिसर पहुंचीं। इससे नया विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने इसे संसदीय गरिमा का अपमान बताते हुए चौधरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रेणुका के बयान के बाद तो यह विवाद और बढ़ गया। 
 
क्या है मामला : संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते के साथ संसद परिसर पहुंचीं। इस पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यह  कृत्य को सांसदों को मिले विशेषाधिकार का दुरुपयोग है। पाल ने कहा कि यह सदन देश की नीतियों पर चर्चा करने की जगह है और ऐसा आचरण लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चौधरी के बयान से विवाद और बढ़ा : हालांकि जब इस मामले में रेणुका चौधरी से मीडिया ने जब सवाल पूछा तो उनके जवाब ने विवाद को और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि इसमें क्या तकलीफ है? गूंगा जानवर अंदर आ गया तो क्या तकलीफ है, इतना छोटा सा तो है। यह काटने वाला नहीं है, काटने वाले तो और हैं पार्लियामेंट के अंदर। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार शायद जानवरों को पसंद नहीं करती है।
 
चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्ष को 'ड्रामा' करने वाले बयान और सत्र की अवधि कम करने पर भी पलटवार किया। कांग्रेस सांसद ने सवाल उठाया कि एक महीने के सत्र को घटाकर 15 दिन का क्यों कर दिया गया? हम संसद में मुद्दे उठाएंगे, इसलिए आप बौखला रहे हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैं जान दे रहा हूं Sir, सुसाइड नोट लिखा, वीडियो बनाया और बीएलओ ने की आत्महत्या, कहा 4 बेटियों का ध्‍यान रखना