Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 (11:52 IST)
Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 (11:58 IST)
S Jaishankar on US Iran War : ईरान अमेरिका के बीच जारी युद्ध पर राज्यसभा में बयान देते हुए विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 28 फरवरी से संकट शुरू हुआ। युद्ध में 2 भारतीयों की मौत, 1 घायल। खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर है। प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कूटनीति नीति के जरिए मामला हल करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि गल्फ रीजन में एक करोड़ भारतीय रहते हैं और इनकी सुरक्षा को लेकर सीसीएस की बैठक में भी चिंता जताई गई सरकार भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विदेश मंत्री ने बातचीत और शांति को भारत का स्टैंड बताते हुए कहा कि ईरान के तीन जहाज हिंद महासागर में थे। हमने ईरान के निवेदन पर एक को शरण दी। इसके लिए ईरान ने धन्यवाद भी कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दूतावास भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं।
खरगे ने की चर्चा की मांग
पश्चिम एशिया के हालात पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के राज्यसभा में बयान देने के दौरान विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई। राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नियम 176 के तहत, मैं पश्चिम एशिया में बदलते जियोपॉलिटिकल हालात को देखते हुए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए उभरती चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा की इजाजत मांगता हूं।
विपक्ष का वॉकआउट, नड्डा नाराज
जयशंकर के बयान के बीच विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में विपक्ष के व्यवहार को बहुत गैर जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा नहीं हुड़दंग चाहता है। जब मुद्दों पर चर्चा होती है विपक्ष भाग जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें