Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पानी में सीवेज का पानी मिला, दूषित पानी से 8 लोग मरे, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Contaminated water found in Indore; Kailash Vijayvargiya makes a strong statement on the contaminated water issue.

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इंदौर , गुरुवार, 1 जनवरी 2026 (20:18 IST)
भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पानी में सीवेज का पानी मिला होने की जो संभावना थी वही मिला है। उसका ट्रीटमेंट जारी है। अभी भी वही ट्रीटमेंट चल रहा है। हम 100% इसकी जांच करेंगे, इसमें 8-10 दिन लगेंगे। घटना में कुल 8 लोग मरे हैं जिसमें 2-3 प्राकृतिक मृत्यु है। 
 
इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पतालों का दौरा कर मरीजों की हालत जानी और इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से बातचीत भी की और अधिकारियों को सभी मरीजों को समय पर और उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
मरीजों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं चार-पांच अस्पतालों में गया और इलाज करा रहे सभी मरीजों से मिला। सभी की हालत स्थिर है और अस्पतालों में सही इलाज दिया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे, मंत्री और महापौर मौके पर हैं और हालात की फिर से समीक्षा कर रहे हैं. सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी, खासकर पानी सप्लाई से जुड़ी शिकायतों के मामलों में। 
मुख्यमंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गहन जांच कराने की बात भी कही। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और सभी प्रभावित लोगों को मुफ्त इलाज देने की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. कार्रवाई के तहत दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 फरवरी से सिगरेट-पान मसाला होंगे महंगे, नए साल पर नया टैक्स, जानें कितनी बढ़ेगी कीमतें