shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12 राज्यों SIR की तैयारी, आ गई राज्यों की लिस्ट, अप्रैल में चलेगा महाभियान

Advertiesment
SIR in 22 states
चुनाव आयोग ने अब 12  राज्यों में एसआईआर (Special Intensive Revision drive) की तैयारी कर ली है। मीडिया खबरों के मुताबिक इन राज्‍यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इसकी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
ALSO READ: US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप
आयोग ने अपने निर्देश में कहा कि शासित प्रदेश SIR से जुड़ी अपनी सभी प्रारंभिक तैयारियां यथाशीघ्र पूरी कर लें ताकि अप्रैल महीने में यह महा-अभियान बिना किसी रुकावट के शुरू किया जा सके। 

इन राज्यों में होगा एसआईआर  

गुरुवार को 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है, क्योंकि इस प्रक्रिया के अप्रैल से शुरू किए जाने के आसार हैं। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) इसके दायरे में आ जाएंगे। आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के अखिल भारतीय एसआईआर का आदेश पिछले साल जून में दिया गया था।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित