Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

JNU में पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर बवाल, भाजपा ने जताया एतराज

Advertiesment
हमें फॉलो करें JNU

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (11:15 IST)
JNU news in hindi : उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने के बाद जेएनयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। ALSO READ: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत
 
जएनयू में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कब्र खुदेगी वाले नारे भी लगाए गए। इससे यूनिवर्सिटी में बवाल मच गया। यहां सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त कर दी गई है।
 
भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा, 'मोदी शाह तेरी कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर...' शरजील इमाम को जमानत नहीं मिलने के बाद ये नारे जेएनयू के टुकड़े इकोसिस्टम द्वारा लगाए गए। यह शहर नक्सलियों का भारत विरोधी समूह है।  
 
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि शहरी नक्सलियों ने राष्ट्रविरोधी उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में देर रात जेएनयू के साबरमती हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध नहीं, बल्कि भारत विरोधी विचारधारा का दुरुपयोग है! बौद्धिक आतंकवादी शिक्षाविद, डॉक्टर या इंजीनियर भी हो सकते हैं।
 
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को साल 2020 के दिल्ली दंगा केस में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्‍ट्रपति डेल्सी के शपथ लेने के बाद वेनेजुएला में गोलीबारी, क्या बोला अमेरिका