Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लड़की के कपड़ों से लिपटी मिली सांप की केंचुल, लोग समझे नागिन बन गई, लेकिन हकीकत कुछ और थी

Advertiesment
nagin
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के एक गांव में एक लड़की घर से गायब हो गई। हालांकि इस तरह गायब होना आम बात है लेकिन, ये लड़की जिस तरह से गायब हुई थी, वो कुछ अलग था। घर वाले जब उसके कमरे में आए तो लड़की तो वहां नहीं मिली। लेकिन उसके बिस्तर पर एक सांप की केंचुल मिली, जिसे देखकर उनकी रूह कांप गई।

दरअसल, शादी से बचने के लिए उसने फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे। लेकिन, रीना को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने जानकर हर किसी का सिर चकराने लगा।

रीना रात में ही अपने घर से निकल गई और अपने कमरे में बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की केंचुल और कुछ चूड़ियां छोड़ी दी। ताकि ये लगे कि वो नागिन बन गई है। सुबह जब वो काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ और जब वो कमरे में गए तो उनकी नजर केंचुल पर पड़ी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
webdunia

किसी ने कहा कि लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुटने लगी। आसपास के लोग भी ये नजारा देखने को लिए घर पहुंचने लगे। लोगों का लगा कि वो युवती इच्छाधारी नागिन थी जो केंचुली छोड़कर घर से निकल गई है।

ऐसे हुआ खुलासा : मामला बढ़ते देख एक ग्रामीण ने इस पूरी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और मौका देखते हुए रात के अंधेरे में प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि पुलिस अब तक युवती का बरामद नहीं कर पाई हैं। उसकी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों को शक न हो इसलिए उसने ये ड्रामा रचा था।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर की सबसे प्रसिद्ध भूतिया जगहें: Haunted Places in Indore