Sonia Gandhi news in hindi : कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत ठीक है।
मीडिया खबरों के अनुसार, सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वे शहर में प्रदूषण को देखते हुए नियमित जांच के लिए आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले 15 जून 2025 को भी सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण के चलते चलते सर गंगा राम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था।
edited by : Nrapendra Gupta