Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनिया गांधी की तबीयत फिर बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ

Advertiesment
Sonia Gandhis health deteriorated
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका भी उनके साथ हैं। इससे पहले जनवरी में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पूर्व भी सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जून 2025 में पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में ही भर्ती किया गया था। यहां करीब 4 दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। हालांकि इसके बाद भी उनका घर पर इलाज चल रहा था।
ALSO READ: मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!
बताया जा रहा है कि चेस्ट की समस्या की वजह से 79 वर्षीय सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं।
ALSO READ: ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!
डॉक्टरों के मुताबिक सोनिया गांधी की स्थिति अभी ठीक है। उन्हें डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत ठीक है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!