Delhi news in hindi : दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके में मस्जिद के पास अवैध कब्जों को हटाने गई एमसीडी की टीम पर पत्थरबाजी के मामले में पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम भी सामने आ रहा है। नदवी पर आरोप है कि उन्होंने देर रात लोगों को भड़काया। पुलिस जल्द ही इस मामले में उनसे पूछताछ कर सकती है।
ALSO READ: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पथराव, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। अबतक 5 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए दंगाइयों की पहचान करने में जुटी है।
भाजपा प्रवक्ता नवीन कोहली ने एमसीडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज से बात हो चुकी है। फिर सपा के सांसद जाते हैं। धर्म को बीच में लाया जाता है। पत्थरबाजी होती है। उन्होंने इस मामले में सपा से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
क्या बोले नदवी : सपा सांसद नदवी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि इससे पहले महरौली में एक मस्जिद रातोंरात गायब कर दी गई थी। उसके लिए मैंने संसद में भी आवाज उठाई थी। जब मैंने तुर्कमान गेट वाली खबर सुनी तो सोचा कि लोग कहीं बेकाबू ना हो जाएं, इसलिए मैं मौके पर पहुंचा था।
उन्होंने कहा कि मैं जब वहां गया तो लोगों से अपील की कि अपने-अपने घरों में जाएं। एक वीडियो भी हैं, जिसमें मैं लोगों से शांत रहने के लिए कह रहा हूं।
edited by : Nrapendra Gupta