Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

Advertiesment
हमें फॉलो करें Winter session of Rajya Sabha

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (16:37 IST)
संसद के शीतकालीन सत्र 2025 के पहले दिन एसआईआर के मुद्दे को लेकर खूब हंगामा हुआ। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच टकराव देखने को मिला। नड्डा ने खरगे को डॉक्टर के पास जाने की सलाह दे डाली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जिक्र कर दिया। इससे भाजपा बेहद नाराज हो गई और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने इसे सभापति का अपमान बताया।
क्या कहा खरगे ने 
भाजपा सांसदों के विरोध के बीच खरगे ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप बुरा नहीं मानेंगे कि मुझे इससे पहले सदन के सभापति के पद से अचानक इस्तीफे का जिक्र करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। पूरे सदन के संरक्षक होने के नाते सभापति सरकार के साथ-साथ विपक्ष के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। मुझे इस बात का दु:ख है कि सदन को उन्हें विदाई देने का अवसर नहीं मिला। पूरे विपक्ष की ओर से उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
धनखड़ के खिलाफ दो-दो बार लाए अविश्वास प्रस्ताव  
जेपी नड्डा को खरगे का यह बयान पसंद नहीं आया और उन्हें इसे विषय से हटकर बताया। नड्डा ने कहा कि हमें स्वागत समारोह की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। अगर ऐसा होगा तो हमारी ओर से भी चर्चा होगी कि धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दो-दो बार लाए। उन्होंने कहा कि  मुझे लगता है कि हमारे विपक्ष के नेता बहुत सम्माननीय हैं। बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में हार से आपको काफी तकलीफ हुई है। तकलीफ को डॉक्टर के सामने बोलना चाहिए। जब समय आएगा तो अपनी तकलीफ डॉक्टर के सामने बोलिएगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का हंगामेदार आगाज, सीरफ कांड और किसानों के मुद्दें पर घिरी सरकार