Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

Advertiesment
Sandeep Singh Sisodia with Sri Sri Ravi Shankar
Art of Living International Center Bengaluru: आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष और गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर, वेबदुनिया (विश्व के पहले हिंदी पोर्टल एवं भारत की लोकप्रिय बहुभाषी वेबसाइट) के समूह संपादक संदीप सिंह सिसोदिया ने 17 मई को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परंपरागत शैली में श्री श्री रवि शंकर जी का अभिनंदन किया। 
 
इस दौरान सिसोदिया ने नवनिर्मित ‘ध्यान मंदिर’ का अवलोकन किया तथा श्री श्री आश्रम परिसर का दौरा भी किया। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। सिसोदिया ने कहा, “आज जब विश्व विभिन्न युद्धों, संघर्षों और बढ़ती अस्थिरता से जूझ रहा है, तब युवा पीढ़ी खासतौर पर तनाव, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा अध्यात्म, योग, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य न केवल भारत के सॉफ्ट पावर को नई ऊर्जा दे रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भाव और युवाओं को सशक्त बनाने का एक अनुपम माध्यम भी बन रहा है।”

वैश्विक समागम में उल्लेखनीय उपस्थिति 

इस अवसर पर “वर्ल्ड मेडिटेट्स विद गुरुदेव” कार्यक्रम के तहत भारत के प्रधानमंत्री, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सिनेमा जगत एवं उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों सहित 182 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उल्लेखनीय है कि आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे महीने भर के उत्सव के दौरान शासन, सार्वजनिक नीति, उद्योग, शिक्षा, कला, मनोरंजन और सामाजिक क्षेत्र के अनेक प्रमुख व्यक्तित्व इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे। सभी ने गुरुदेव के शांति, मानसिक स्वास्थ्य और मानवीय सेवा के क्षेत्र में दिए गए आजीवन योगदान की सराहना की।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात