rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दरिंदों ने स्‍ट्रीट डॉग के साथ की भयंकर हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो फूटा डॉग लवर्स का गुस्‍सा, पुलिस आई एक्‍शन में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dogs

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 5 जनवरी 2026 (16:38 IST)
बेजुबान कुत्‍ते के साथ एक बेहद अमानवीय हरकत का मामला सामने आया है। एक तरफ जहां लोग कुत्‍तों को बेइंतहा प्‍यार करते हैं तो वहीं कुछ दरिंदों ने एक स्‍ट्रीट डॉग के साथ जबरदस्‍ती एक शर्मनाक हरकत की है। इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल, एक युवक ने स्ट्रीट डॉग को जबरन शराब पिलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराब पिलाने वाले युवक के दोस्त ने ये वीडियो बनाया। इस मामले में शिकायत होने पर पुलिस ने एक्शन लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक हाथ से कुत्ते को पकड़े हुए है, जबकि दूसरे हाथ में शराब की बोतल है। बेजुबान डॉग खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है छटपटाता है, लेकिन युवक उसे छोड़ने की बजाय उसके मुंह में जबरन शराब उड़ेल देता है। शराब गले में जाते ही कुत्ता दर्द और डर से चीखता-चिल्लाता हुआ किसी तरह वहां से भाग निकलता है।


मामला थाना रमाला क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक युवक खुलेआम कानून और बेजुआन जानवरों के प्रति बरती जाने वाली संवेदनाओं को ठेंगा दिखा रहा है

रमाला इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। लोगों ने पुलिस से आरोपी युवक पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में शामिल हुए CM धामी पुष्कर सिंह धामी, सड़क कनेक्टिविटी की जानकारी दी