Publish Date: Wed, 20 May 2026 (19:16 IST)
Updated Date: Wed, 20 May 2026 (19:28 IST)
Liquor Tetra Packaging Case : उच्चतम न्यायालय ने टेट्रा पैक और पाउच जैसी पैकेजिंग में शराब की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर बुधवार को केंद्र और विभिन्न राज्यों के आबकारी विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने 'कम्युनिटी एगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग' नामक संगठन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। इन पैकेट्स की भ्रामक प्रकृति को देखते हुए सीजेआई कांत ने टिप्पणी की कि यह बहुत ही धोखा देने वाला कृत्य है।
उच्चतम न्यायालय ने टेट्रा पैक और पाउच जैसी पैकेजिंग में शराब की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर बुधवार को केंद्र और विभिन्न राज्यों के आबकारी विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने 'कम्युनिटी एगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग' नामक संगठन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई।
याचिकाकर्ताओं ने की यह मांग
इन पैकेट्स की भ्रामक प्रकृति को देखते हुए सीजेआई कांत ने टिप्पणी की कि यह बहुत ही धोखा देने वाला कृत्य है। संस्था की ओर से अदालत में पेश हुए अधिवक्ता विपिन नायर ने दलील दी कि तंबाकू उत्पादों के विपरीत, शराब के इन टेट्रा पैकेट्स पर कोई वैधानिक चेतावनी नहीं छपी होती है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि बॉटलिंग को केवल कांच के कंटेनरों या स्पष्ट रूप से अलग दिखने वाले पारदर्शी कंटेनरों तक ही सीमित किया जाना चाहिए।
इस बात पर भी जताई गहरी चिंता
याचिका में इस बात पर भी गहरी चिंता जताई गई है कि इन टेट्रा पैक का आक्रामक तरीके से विपणन किया जा रहा है। संस्था ने इस तरह की अस्पष्ट पैकेजिंग में शराब बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। कुछ साल पहले तक टेट्रा पैक का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ बच्चों का जूस या दूध आता था, लेकिन अब यही पैकेजिंग शराब, एनर्जी ड्रिंक, कॉफी और यहां तक कि पानी तक में दिखाई देने लगी है।
क्या होता है टेट्रा पैक?
टेट्रा पैक एक खास तरह की मल्टी-लेयर पैकेजिंग होती है, जिसे खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बनाया जाता है। इसमें पेपरबोर्ड, प्लास्टिक और एल्युमिनियम की कई पतली परतें होती हैं।
क्यों हो रहा टेट्रा पैक का इस्तेमाल?
हाल के सालों में कई शराब कंपनियों ने टेट्रा पैक और छोटे सैशे में शराब बेचनी शुरू कर दी है। वजह साफ है यह पैकिंग सस्ती, पोर्टेबल और छिपाने में आसान होती है।
गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2025 में भी उच्चतम न्यायालय ने टेट्रा पैक में शराब की धड़ल्ले से हो रही बिक्री की कड़ी आलोचना की थी। दो व्हिस्की ब्रांडों के बीच एक ट्रेडमार्क विवाद की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने यह माना था कि इस तरह की कार्टन पैकेजिंग जूस के डिब्बों से काफी मिलती-जुलती है।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें