Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

Advertiesment
Supreme Court will hear Twisha Sharma case
Twisha Sharma case : देशभर में चर्चित भोपाल में हुआ ट्विशा मर्डर केस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर स्वत: संज्ञान लिया है। अब भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी। इसी बीच ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्‍टमार्टम भी किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली एम्स की टीम भोपाल पहुंच चुकी है। जबलपुर हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए हैं।

भोपाल में हुआ ट्विशा मर्डर केस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर स्वत: संज्ञान लिया है। अब भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी। इसी बीच ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्‍टमार्टम भी किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली एम्स की टीम भोपाल पहुंच चुकी है। जबलपुर हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए हैं।
ALSO READ: ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
अब दिल्ली एम्स की टीम दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। यह कार्रवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के लिए पिता ने जबलपुर हाईकोर्ट की शरण ली थी। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने इस फैसले के लिए हाईकोर्ट का आभार जताया है। ट्विशा की बॉडी को एम्स भोपाल में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने को लेकर राज्य सरकार की तरफ से याचिका लगाई गई। इसमें गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया गया है। भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा फांसी पर लटकी मिली थी। मॉडल से एक्टर बनी ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
ALSO READ: ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर
साथ ही ट्विशा के चरित्र पर झूठे आरोप भी लगाए जा रहे थे। साथ ही प्रेग्नेंट होने के बाद ट्विशा का अबॉर्शन करवा दिया गया। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि वह ड्रग्स एडिक्ट थी। पुलिस के मुताबिक उन्हें कथित तौर पर 12 मई की रात करीब 10:26 बजे घर की छत पर जिम्नास्टिक रिंग की रस्सी से लटका हुआ पाया गया था।
ALSO READ: ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप
ट्विशा का पोस्टमार्टम 13 मई को एम्स भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से फांसी लगाने को मौत का कारण बताया गया था। दिसंबर 2025 में ट्विशा की शादी हुई थी।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos