Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा: भवानीपुर में ममता की हार का बदला है मेरे PA की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ 4 गोलियों का खुलासा

Advertiesment
suvendu adhikari
Chandranath Rath Murder Case : चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस तरीके से हत्याकांड हुआ उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। उनकी हत्या इसलिए हुई क्योंकि वो मेरा अधिकारी था और मैंने ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराया। उनकी हत्या की वजह यही हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। परिवार की मांग है कि जिन्होंने ये हत्या की है उसको हिरासत में लेकर सजा दिलाना है। भाजपा नेता ने टीएमसी को हत्यारों की पार्टी करार दिया। ALSO READ: बंगाल में हिंसा पर बवाल : पीए की हत्या पर भड़का शुभेंदु अधिकारी का गुस्सा, भाजपा करेगी गुंडों का सफाया
 
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद रथ के पार्थिव शरीर को मध्यग्राम स्थित विवा सिटी अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया। शुभेंदु ने बताया कि पोस्टमार्टम में पता चला कि 4 गोली उनको मारी गई है। ये हत्या प्लान करके किया गया है।
 
गौरतलब है कि चंद्रनाथ राय की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि चंद्रनाथ को गोली मारने वाले शूटर की तलाश जारी है।


कौन थे चंद्रनाथ रथ?

शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ पहले वायुसेना में थे। वायुसेना से VRS लेने के बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। 2019 में जब सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे, तभी चंद्रनाथ रथ उनकी टीम में शामिल हुए। रथ का परिवार इस समय जब सुवेंदु टीएमसी छोड़कर भाजपा में गए तो चंद्रनाथ रथ का परिवार भी भाजपा में शामिल हो गया। चंद्रनाथ शुभेंदु के सबसे विश्‍वासपात्र लोगों में से एक थे। ALSO READ: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, जानिए कौन थे चंद्रनाथ रथ?
 

अर्जन सिंह का अभिषेक बनर्जी पर बड़ा आरोप

नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'अभिषेक बनर्जी ने ये हत्या कराई है। वे एक संदेश देना चाहते हैं कि हम सरकार में भले ना हो लेकिन हम तुम्हारे ऊपर भारी हैं। वे मूर्ख हैं इसका जवाब मिलेगा।'
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2026 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू, नए फीचर्स और ज्यादा बूट स्पेस के साथ होगी लॉन्च