Shooter Tanushree Tomar : दिल्ली में 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (पिस्टल) का आयोजन हुआ। इसमें अलीगढ़ की प्रतिभावान निशानेबाज तनुश्री तोमर ने 22 बोर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किया।
19 वर्षीय तनुश्री के पिता सुमित तोमर किसान हैं और उन्होंने बेटी को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए अथक परिश्रम किया है।
शुरूआती सालों में बच्ची को अलीगढ़ में ही प्रैक्टिस करवाई, पर उसकी प्रतिभा को पहचानकर उसको दिल्ली में कोच जसपाल राणा के पास पहुंचाया, जिनकी देखरेख में बच्ची ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की।उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश और अकादमी को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।