shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान के शपथ समारोह में पीएम मोदी को न्योता, क्या ढाका जाएंगे?

Advertiesment
will PM Narendra Modi join
बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के 17 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बांग्लादेश जाते हैं या नहीं।
 
बीएनपी नेता रहमान ने कहा कि नए बांग्लादेश में अब धर्म के नाम पर अन्याय का दौर खत्म हो गया है। भारत से संबंधों पर रहमान ने कहा कि देश की जनता के हित सर्वोपरि है। इसे ध्यान में रखते हुए विदेश नीति तय करेंगे।

15 राष्‍ट्राध्यक्षों को न्योता

शपथ ग्रहण समारोह में 15 राष्‍ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा गया है। इनमें भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं।

क्या समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी को एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी शायद ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने ढाका जा पाए। भारत तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में एक वरिष्ठ प्रतिनिधि भेज सकता है। 
 
गौरतलब है कि अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के राज में भारत और बांग्लादेश के संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। तारिक रहमान के कार्यकाल में एक बार फिर दोनों देशों के संबंध सुधर सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कले से लापता साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला