Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

Advertiesment
tejas
तेजस लड़ाकू विमान के निर्माता हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विमान के क्रैश होने की खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी।  HAL ने कहा कि समकालीन लड़ाकू विमानों के बीच 'एलसीए तेजस' (LCA Tejas) का सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया में सबसे बेहतरीन है।
 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी एक आधिकारिक बयान में HAL ने कहा क HAL हाल ही में LCA तेजस की घटना पर आई मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान लेता है और तथ्यात्मक स्पष्टीकरण देना चाहता है। LCA तेजस के क्रैश होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। संबंधित घटना जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी दिक्कत थी। 

तेजस की खासियतें और निर्माण

तेजस लड़ाकू विमान को एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा डिजाइन किया गया है और इसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा किया जाता है।
मल्टी-रोल फाइटर: तेजस एक सिंगल-इंजन वाला मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है।
क्षमता: यह अत्यधिक खतरे वाले हवाई वातावरण में काम करने में सक्षम है। इसे हवाई सुरक्षा (Air Defence), समुद्री टोही (Maritime Reconnaissance) और स्ट्राइक भूमिकाओं के लिए तैयार किया गया है।
भारतीय वायु सेना का बेड़ा: वर्तमान में भारतीय वायु सेना के बेड़े में 30 तेजस जेट शामिल हैं।
बयान में आगे कहा गया कि  "मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत इस मुद्दे का गहराई से विश्लेषण किया जा रहा है और HAL त्वरित समाधान के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) के साथ मिलकर काम कर रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्‍स में यह जानकारी थी कि इस महीने की शुरुआत में एक अग्रिम एयरबेस पर रनवे से आगे निकल जाने (Overshooting) के कारण भारतीय वायु सेना के एक तेजस लड़ाकू विमान के एयरफ्रेम को भारी नुकसान पहुंचा था। हालांकि, इन रिपोर्ट्स में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि यह घटना किस जगह हुई।
 

तीसरी बड़ी घटना

HAL द्वारा जमीन पर मामूली तकनीकी घटना बताई गई यह घटना, साल 2015 में सेवा में शामिल होने के बाद से तेजस विमानों से जुड़ी तीसरी दुर्घटना है। इससे पहले, मार्च 2024 में जैसलमेर के पास पहला तेजस क्रैश हुआ था। दूसरी दुर्घटना नवंबर 2025 में दुबई एयरशो के दौरान एक एरियल डिस्प्ले के समय हुई थी, जिसमें पायलट को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भावनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10.50 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त