rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेजस्वी यादव बने RJD के कार्यकारी अध्यक्ष, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालूवाद को खत्म करने की साजिश

Advertiesment
हमें फॉलो करें lalu tejashwi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पटना , रविवार, 25 जनवरी 2026 (13:47 IST)
तेजस्वी यादव आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं। लालू यादव ने छोटे बेटे तेजस्‍वी को आरजेडी की कमान सौंप दी है। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार आरजेडी को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पार्टी में बड़े बदलाव करने के संकेत मिल रहे थे। इसकी शुरुआत हो गई है। पटना के होटल मौर्या में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, RJD नेता तेजस्वी यादव, मीसा भारती और अन्य नेता मौजूद रहे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार हुई थी, जिसमें ‘महागठबंधन’ ने 36 वर्षीय नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा करके चुनाव लड़ा था।
रोहिणी आचार्य ने अपरोक्ष रूप से ही सही पर सीधा आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर 'घुसपैठियों' और 'साजिशकर्ताओं' का जमावड़ा हो गया है। वर्तमान नेतृत्व 'लालूवाद' को खत्म करने वालों का साथ दे रहा है। असली लालूवादी वही हैं, जो पार्टी की मौजूदा बदहाली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। 
उनका आरोप यह है कि लालूवाद को तहस-नहस करने की साजिश रची जा रही है। पार्टी की मौजूदा स्थिति को 'बदहाल' और 'चिंताजनक' है। पार्टी की असली कमान अब उन 'घुसपैठियों और साजिशकर्ताओं  के हाथों में है, जिन्हें विरोधियों द्वारा 'लालूवाद' को खत्म करने के टास्क के साथ भेजा गया है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पटना NEET छात्रा मौत मामला, FSL रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि, कपड़ों पर मिले 'सीमेन' के अंश, 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड